अप्रैल 9, 2026 9:19 अपराह्न
154
पुद्दुचेरी ने विधानसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान कर इतिहास रचा
पुद्दुचेरी ने विधानसभा चुनावों में अब तक की सर्वाधिक मतदान दर दर्ज करके इतिहास रच दिया है। जो केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक भागीदारी का एक असाधारण उदाहरण है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मतदान 89 दशमलव सात आठ प्रतिशत रहा। जो सभी पिछले रिकॉर्डों को तोड़ता है। इससे पहले सबसे अधिक मतदान वर्ष 2011 में दर्ज किया गया था। जब 85 दशमलव पांच सात प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।