अप्रैल 5, 2026 1:20 अपराह्न
30
जन विश्वास संशोधन विधेयक से व्यापार और जीवन सुगम होगा: विधि और न्याय मंत्रालय सचिव
विधि और न्याय मंत्रालय में अपर सचिव के.वी. कुमार ने कहा है कि जन विश्वास संशोधन विधेयक से व्यापार और जीवन सुगम होगा। डॉ. कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि इस विधेयक में 23 मंत्रालयों से जुड़े 784 प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। के.वी. कुमार ने यह भी कहा कि विधेयक में एक हजार से अधिक उल्लंघनों को छोटे अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर सामान्य जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंन...