जनवरी 6, 2026 7:15 अपराह्न
90
जेएनयू में लगे भड़काऊ नारे, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय-जे.एन.यू. ने दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद कुछ छात्रों द्वारा भड़काऊ नारे लगाने की घटना का संज्ञान लिया है। विश्वविद्यालय ने जे.एन.यू. छात्र संघ से जुड़े इन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय ने कहा कि इन छात्रों ने आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लगाकर जे.एन.यू. की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने भी इस घटना की निंदा की है। पार्टी ने...