जनवरी 11, 2026 9:01 अपराह्न

views 116

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका हमला करता है तो ईरान, अमरीकी सेना और इस्राइल को निशाना बनाएगा। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बढ़ते राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों को दबाने पर ईरान पर हमला करने की अपनी धमकी दोहराई है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमरीकी प्रशासन का हाथ होने का आरोप लगाया है। खामनेई ने कहा कि प्रदर्शनकारी अमरीका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए काम ...

नवम्बर 22, 2025 1:15 अपराह्न

views 46

पाकिस्तान: 27वें संविधान संशोधन और इमरान खान की बहनों के साथ दुर्व्‍यवहार के मुद्दों पर कई स्‍थानों पर विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान में 27वें संविधान संशोधन और रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्‍थापक इमरान खान की बहनों के साथ कथित दुर्व्‍यवहार के मुद्दों पर कई स्‍थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और तहरीक तहफुज आईन-ए-पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और कराची में प्रदर्शन किए। मीडिया खबरों के अनुसार कराची पुलिस ने प्रदर्शन स्‍थल पर पहुंचने से रोकने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।  

अगस्त 17, 2024 8:16 अपराह्न

views 14

डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी

   कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में एक डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर देश भर में डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्‍न शहरों में केवल आपातकालीन सेवायें चल रही हैं। भारतीय‍ चिकित्‍सा संघ- आई एम ए ने कल 24 घंटे की हडताल का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्‍टर संदीप घोष से कोलकाता में पूछताछ कर रहा है। एजेन्‍सी की एक टीम अस्‍पताल जबकि एक...