अगस्त 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 32

पेरिस आलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्‍येक खिलाड़ी चैम्पियन है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पेरिस आलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्‍येक खिलाड़ी चैम्पियन है। उन्‍होंने इस बात पर बल दिया‍ कि सरकार खेल को समर्थन देती रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि देश में उच्‍च गुणवत्‍ता की खेल सुविधाओं का निर्माण हो। प्रधानमंत्री  ने आज नई दिल्‍ली में अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि उन्‍हें खिलाड़ियों से मिलकर खुशी हुई और उनके अनुभव सुने। श्री मोदी ने खेल क्षेत्र म...

जुलाई 10, 2024 8:59 अपराह्न

views 37

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वियना में ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वियना में ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रिया सहयोग बढ़ाने के तरीकों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

जुलाई 10, 2024 8:57 अपराह्न

views 64

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्‍ली में प्रख्‍यात अर्थशास्त्रियों के साथ संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्‍ली में प्रख्‍यात अर्थशास्त्रियों के साथ संवाद करेंगे। श्री मोदी आगामी केंद्रीय बजट पर अपने विचार और सुझाव देगें। बैठक में अर्थशास्त्रियों, विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के अलावा नीति आयोग के उपध्‍यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भाग लेगें। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। लोकसभा चुनाव के कारण...

जुलाई 10, 2024 5:51 अपराह्न

views 31

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कॉल नेहमा ने आज वियना के हॉफबर्ग पैलेस में एक गोलमेज व्यापार बैठक में भारतीय और ऑस्ट्रियाई कम्‍पनियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कॉल नेहमा ने आज वियना के हॉफबर्ग पैलेस में एक गोलमेज व्यापार बैठक में भारतीय और ऑस्ट्रियाई कम्‍पनियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। श्री मोदी ने बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित क्षेत्रों, नई और उभरती प्रौद्योगिकियों, फिनटेक, स्टार्ट-अप, नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय और ऑस्ट्रियाई कंपनियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऑस्ट्रियाई कंपनियों को भारत में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया।

जुलाई 10, 2024 5:41 अपराह्न

views 56

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वियना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कॉल नेहमा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वियना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कॉल नेहमा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। बैठक में व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, आर्टिफि‍‍शियल इंटेलिजेंस, स्टार्ट-अप, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक सहयोग और आपसी संबंधों के बारे में बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद सहित मानवता के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों पर च...

जुलाई 5, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 26

इस महीने की 8 और 9 तारीख को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 8 और 9 तारीख को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि श्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर, 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को जाएंगे। दोनों नेताओं का परस्पर हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा का भी कार्यक्रम है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 9 और 10 तारीख को ऑस्ट्रिया जाएंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा हो...

जून 27, 2024 5:56 अपराह्न

views 40

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नादप्रभु केम्पेगौड़ा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जो अपनी दूरदर्शिता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि नादप्रभु केम्पेगौड़ा आर्थिक कल्याण, कृषि, सिंचाई को बढ़ावा देने में हमेशा अग्रणी रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु, नादप्रभु केम्पेगौड़ा द्वारा किये गये कार्यों के कारण अपनी गतिशीलता, जीवंतता और नवीनता के लिए विश्व स्तर पर प्रशंसित है। उन्होंने कहा कि सरकार ...

जून 19, 2024 12:44 अपराह्न

views 54

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्‍होंने नए परिसर में एक पट्टिका का अनावरण करने के साथ एक पौधा भी लगाया। श्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पटना मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी।   उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय ...

जून 12, 2024 11:46 पूर्वाह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मद्देनजर सोशल मीडिया पर शेयर किया वृक्षासन का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मद्देनजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वृक्षासन के लाभ बताते हुए एक वीडियो साझा किया है। श्री मोदी ने कहा कि वृक्षासन यानी पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले आसन के कई फायदे हैं। यह शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मजबूती प्रदान करता है।     वृक्षासन यानि पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले आसन के कई फायदे हैं। यह शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मजबूती प्रदान करता है। pic.twitter.com/cgUl2GO9vx — Narendra Modi (@narendramodi) June...

जून 11, 2024 12:27 अपराह्न

views 13

भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्‍होंने श्री अल थानी के द्वारा दी गई बधाई पर आभार भी व्‍यक्‍त किया।