फ़रवरी 18, 2026 9:06 अपराह्न
95
भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। ये नेता भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ से भेंट की। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन साझेदारी और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार और अर्थव्यवस्था, डिजिटल, नवाचार, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ क...