अगस्त 15, 2026 9:38 अपराह्न
592
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़े सपने देखने का आग्रह किया
राष्ट्र आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। पहली बार, इस अवसर पर राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन हुआ। इस वर्ष के आयोजन में, 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाशक्ति की भूमिका पर बल दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में करोड़ों देशवासियों के संकल्प, समर्पण और हरसंभव प्रयास की बदौलत देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि पहले भारत पांच सबसे कमज़ोर अर्थव्यवस्था वाले...