नवम्बर 15, 2025 9:02 पूर्वाह्न नवम्बर 15, 2025 9:02 पूर्वाह्न
43
राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों ने राज्य और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह राज्य राष्ट्र के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि यहाँ के आदिवासी समुदायों की समृद्ध लोक कलाएँ देश-विदेश में प्रतिष्ठित हैं ...