दिसम्बर 3, 2025 2:32 अपराह्न
190
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में अनुकरणीय प्रयासों के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि किसी समाज को सही मायने में तभी विकसित कहा जा सकता है जब दिव्यांगजनों के साथ समान व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ दया नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा का व्यवहार किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट...