सितम्बर 25, 2025 7:49 अपराह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का वृन्दावन दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश के वृन्दावन का दौरा किया। राष्‍ट्रपति विशेष ट्रेन से वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उत्‍तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीकांत चौधरी ने उनका स्वागत किया। एक दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा की तथा सुदामा कुटी का भी दौरा किया। उन्होंने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और पूजा भी की।