नवम्बर 26, 2025 9:29 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 9:29 अपराह्न

views 21

भारत का संविधान देश का राष्ट्रीय महाकाव्य है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत का संविधान देश का राष्ट्रीय महाकाव्य है। उन्‍होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों का पालन करना सभी का कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय के संविधान दिवस समारोह में यह बात कही।   राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान विविधता में एकता का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एक विधायी दस्तावेज़ होने के बावजूद, भारतीय संविधान जनभागीदारी और व्यापक प्रतिनिधित्व के माध्यम से लोगों के लिए एक संदर्भ पुस्तक बन गया है।   उन्होंने कहा कि बच्चों को सं...

अक्टूबर 24, 2025 8:20 अपराह्न अक्टूबर 24, 2025 8:20 अपराह्न

views 77

देश को विकासशील बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश को विकासशील बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व वाला समाज अधिक मानवीय और प्रभावी होगा। राष्‍ट्रपति ने आज केरल के एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में यह बात कही।   इस अवसर पर राष्ट्रपति ने केरल की उन महिलाओं को याद किया जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक-आर्थिक सुधारों में उत्कृष्टता के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने पिछले कई दशकों से महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने में संस्थान ...

अक्टूबर 10, 2025 1:59 अपराह्न अक्टूबर 10, 2025 1:59 अपराह्न

views 66

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने इस दौरान जलाभिषेक, सोमेश्वर महापूजा और ध्वजा पूजा की। गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, ज़िला कलेक्टर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। राष्ट्रपति का सासन जाने का कार्यक्रम भी है। सासन की अपनी यात्रा के दौरान, वे गिर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों से ...

सितम्बर 5, 2025 1:18 अपराह्न सितम्बर 5, 2025 1:18 अपराह्न

views 24

बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्‍ट्र के विकास में एक अमूल्‍य योगदान: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विकास में महिलाओं को अग्रणी भूमिका देने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि बेटियों को सर्वोत्‍तम शिक्षा दी जाए। आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार समारोह में उन्‍होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।   उन्‍होंने कहा कि बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्‍ट्र के विकास में एक अमूल्‍य योगदान है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि हाल के वर्षों में उच्‍च शिक्षा में दाखिले में बालिकाओं की संख्‍या बढ़ी है।     राष्‍ट...

सितम्बर 5, 2025 7:36 पूर्वाह्न सितम्बर 5, 2025 7:36 पूर्वाह्न

views 19

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को, मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पैगंबर मुहम्मद ने लोगों को एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया था।   राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन सभी को उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने और समाज में शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोग पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेंगे और प्रेम एवं भाईचारे की भावना से आगे बढ़ेंगे।