अप्रैल 10, 2026 5:36 अपराह्न

views 65

म्यांमार में मिन आंग ह्लाइंग ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

म्‍यामां में आज मिन आंग ह्लाइंग को निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। वर्ष 2021 में आंग सान सू ची की सरकार से सत्ता ग्रहण करने के बाद, श्री ह्लाइंग ने कड़े सैन्य नियंत्रण के साथ देश का नेतृत्व किया। इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और मानवाधिकार संगठनों ने म्यांमा में हुए आम चुनावों की आलोचना की थी। इस चुनाव में सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी सहित कई राजनीतिक दलों ने चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। सैन्य समर्थक गुट के पास दो सदनों वाली विधायिका में लगभग 90 प्रतिश...