जुलाई 6, 2024 7:58 अपराह्न
17
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा पर शाम को भुवनेश्वर पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा पर शाम को भुवनेश्वर पहुंचीं। राष्ट्रपति का स्वागत ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। राष्ट्रपति कल पुरी में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा देखने के लिए अपने गृह राज्य का दौरा कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आज भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि में शामिल होंगी। उनका सोमवार को ...