फ़रवरी 27, 2026 4:08 अपराह्न
114
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर “प्रचंड” में उड़ान भरी
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी। 25 मिनट के इस उडान के दौरान, उन्होंने गडिसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरी। बाद में आगंतुक पुस्तिका में एक संक्षिप्त टिप्पणी में, राष्ट्रपति ने कहा कि देश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इस उड़ान ने ...