जुलाई 9, 2024 4:26 अपराह्न जुलाई 9, 2024 4:26 अपराह्न

views 15

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग और उनकी मां श्रीमती धन माया तमांग ने मिंटोकगांग में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पर्यावरण पर्व में भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान माताओं का सम्मान है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी को अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी मां और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, मंत्रियों, सलाहकारों और विधानसभा के सदस...

जून 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न जून 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 3

सिक्किम: तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी, मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ से नुकसान का जायजा

सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग में, तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी है।राज्‍य के पर्यटन और नागर विमानन मंत्री श्री शिरिंग थेन्‍डुप भुटिया इस बचाव कार्य की व्‍यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। ख़राब मौसम के कारण बचाव कार्य के लिए सड़क और हवाई मार्ग के सभी विकल्‍पों पर विचार किया जा रहा है।   मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कल मेली बाजार का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के साथ बचाव के उपायों पर चर्चा की। उ...

जून 14, 2024 12:36 अपराह्न जून 14, 2024 12:36 अपराह्न

views 11

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने चुनाव संचालन नियमों के अनुसार सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र से अपने इस्तीफे की घोषणा की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने चुनाव संचालन नियमों के अनुसार सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। श्री तमांग ने यह निर्णय हाल के चुनावों के दौरान दो निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी जीत के बाद लिया है। चुनाव नियमों के अनुसार, परिणाम घोषित होने के 14 दिनों के भीतर इसका अनुपालन करना आवश्यक है।   उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए विधानसभा चुनावों में 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर जीत हासिल की। उन्‍होंने रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग...

जून 11, 2024 1:22 अपराह्न जून 11, 2024 1:22 अपराह्न

views 11

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक की

  सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सचिवालय में आज अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। बैठक में सिक्किम के राज्यपाल से विधायक संजीत खरेल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की सिफारिश की गई। मंत्रिमंडल की बैठक में भूस्खलन प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह भुगतान और घर निर्माण पर भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई और सिक्किम की 50वीं राज्य स्थापना वर्षगांठ के लिए एक भव्य उत्सव...