मार्च 5, 2025 8:52 पूर्वाह्न मार्च 5, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 29

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र से चावल की आपूर्ति के लिए बकाया राशि तुरंत जारी करने का आग्रह किया

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र से वर्ष 2014-15 से चावल की आपूर्ति के लिए बकाया 1468 करोड़ रुपये से अधिक की राशि तुरंत जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कल दिल्ली में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी से भारतीय खाद्य निगम को चावल की आपूर्ति के लिए लंबित यह राशि जारी करने के लिए मुलाकात की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि दस वर्ष से लंबित यह बकाया अतिरिक्त कर ...

जुलाई 30, 2024 2:36 अपराह्न जुलाई 30, 2024 2:36 अपराह्न

views 10

सरकार ने कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए रचा है चक्रव्यूह: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना की। श्री जोशी ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए चक्रव्यूह रचा है।      संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने कांग्रेस शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों पर पर्दा डालने के लिए टिप्पणियां की हैं...

जुलाई 25, 2024 1:12 अपराह्न जुलाई 25, 2024 1:12 अपराह्न

views 7

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।   श्री जोशी ने आज संसद से बाहर मीडिया के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सीधे तौर पर घोटाले में शामिल हैं। उन्‍होंने मांग की कि इस मामले को सी.बी.आई. को सौंपा जाना चाहिए। 

जून 25, 2024 2:26 अपराह्न जून 25, 2024 2:26 अपराह्न

views 10

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गन्ने के टिकाऊ और विविध उत्पादन के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया

केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गन्ने के टिकाऊ और विविध उत्पादन के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया है। दिल्‍ली में 64वीं अंतर्राष्‍ट्रीय गन्ना संगठन-आईएसओ परिषद की बैठक के दौरान एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि किसी योजना का कार्यान्‍वयन करते हुए उपभोक्‍ता, किसानों और उद्योग के हितों में संतुलन स्‍थापित करना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कार्यशाला के सदस्‍यों को एकजुट होने का आग्रह किया। उन्‍होंने कम जल के प्रयोग और अधिकतम उपयोग वाली फसलों क...