मार्च 10, 2026 7:46 अपराह्न
126
दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की तैनाती बढ़ी
दिल्ली नगर निगम ने धूल रहित दिल्ली अभियान के तहत शहर में धूल प्रदूषण को कम करने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की तैनाती और उनके संचालन समय को बढ़ाया गया है। नगर निगम के अनुसार, वर्तमान में 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें प्रमुख सड़कों की सफाई के लिए तैनात हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3 हज़ार 400 किलोमीटर लेन लंबाई वाली सड़कों की सफाई की जा रही है। इन मशीनों के जरिए प्रतिदिन करीब 150 टन धूल एकत्र की जा रही है। धूल रहित अभियान के तहत...