अक्टूबर 15, 2025 6:52 अपराह्न

views 53

पाकिस्तान: पेशावर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुलिस पर उनके सदस्यों को जबरन बेदखल करने का आरोप लगाया

पाकिस्तान में, पेशावर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुलिस पर खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न जिलों से उनके सदस्यों को जबरन बेदखल करने का आरोप लगाया है। समुदाय के नेताओं ने कहा कि पुलिस ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को निशाना बना रही है। वहीं पुलिस उन्‍हें धमकाने, जबरन वसूली करने और उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।   उन्होंने स्वाबी, नौशेरा, चारसद्दा और अन्य इलाकों में बेदखली का आरोप लगाया और इस व्यवहार को अमानवीय बताया। बार-बार अपील के बावजूद, अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा की गुहार...

नवम्बर 10, 2024 5:47 अपराह्न

views 34

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 का शुभारंभ किया

      दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपराज्‍यपाल ने देशभर में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की, विशेषकर उनकी जो अपने खेलों के माध्यम से देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ खेल में लोगों की रुचि बढ रही है और सरकार देश के एथलीटों को अच्छा बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।     उपराज्‍यपाल ने कहा कि चै...

अगस्त 21, 2024 1:54 अपराह्न

views 16

महाराष्ट्र में बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को 25 अगस्त तक पुलिस की हिरासत

महाराष्ट्र में बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को आज ठाणे की स्‍थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। मध्‍य रेलवे जीआरपी के पुलिस उपायुक्‍त मनोज पाटिल ने कहा कि इलाके में स्थिति और रेलवे की आवाजाही सामान्य है। उन्होंने यह भी बताया कि अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इलाके में इंटरनेट सेवाएं कुछ दिनों के लिए निलंबित रहेंगी। पुलिस ने कल रेल रोको म...

अगस्त 7, 2024 2:44 अपराह्न

views 27

बांग्लादेश: सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के बाद नए अधिकारियों ने आज पुलिस बल को पुनर्गठित किया

    बांग्लादेश में सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के बाद नए अधिकारियों ने आज देश के पुलिस बल को पुनर्गठित किया है। नई व्यवस्था के तहत अपर पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद हारून ए आर राशिद को ए के एम शाहिदुर रहमान के साथ रैपिड एक्शन बटालियन के महानिदेशक के रूप में बदला गया है।      वहीं मोहम्‍मद मैनुल हसन को ढाका मेट्रो पोलिटन पुलिस (डीएमपी) के नए आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मामले में गृह मंत्रालय के अंतर्गत जन सुरक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है।    

जुलाई 16, 2024 12:30 अपराह्न

views 31

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पुलिस के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित न करने को कहा

  केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि पुलिस स्टेशनों और पुलिस विभाग के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत सभी पुलिस स्टेशनों को ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से गवाहों से पूछताछ के लिए एक निर्दिष्ट स्थान की पहचान करने के लिए कहा गया है।