अप्रैल 10, 2026 5:38 अपराह्न

views 26

कतर ने भारत को विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बनने की प्रतिबद्धता जताई: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि कतर ने भारत को विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बने रहने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। श्री पुरी ने दोहा में कतर के ऊर्जा मंत्री और कतर ऊर्जा के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी-अधिकारी साद शेरिदा अल-काबी के साथ हुई चर्चा के बाद यह बात कही। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने रणनीतिक संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। श्री पुरी ने बताया कि दोनों देशों ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की बहाल...