जुलाई 25, 2025 7:08 अपराह्न
14
भारत ने मॉलदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान की
भारत ने मॉलदीव को चार हजार आठ सौ 50 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान की है। इस सहायता से पूरे देश में प्रमुख बुनियादी ढाँचा और विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने की संभावना है। मॉलदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों को कम करने के लिए एक संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत द्वारा वित्तपोषित पिछली ऋण सहायता पर आधारित है। दोनों देशों ने आज चार समझौता ज्ञापनों और तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते मत्स्य पालन और जलीय कृषि, डिजिटल समाधान और भारतीय औषधकोश की मान्यता के क्षेत्र में किए गए है...