अक्टूबर 26, 2024 4:57 अपराह्न
21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्तूबर को गुजरात का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्तूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा विमान परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अमरेली में भारत माता सरोवर का उद्घाटन और करीब चार हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य के अमरेली, जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर, कच्छ और बोटाद जिलों को लाभ होगा। कनेक्टिविटी मे...