फ़रवरी 10, 2026 8:34 पूर्वाह्न

views 82

प्रधानमंत्री मोदी ने की सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह पैकेज आवास, ई-मोबिलिटी, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा में सहयोग प्रदान करेगा। भारत और सेशेल्स ने स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कि...

जनवरी 17, 2026 9:06 अपराह्न

views 199

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा में तीन हजार 250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इन ट्रेनों से राज्य में रेल संपर्क और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तरी बंगाल को दक्षिण और पश्चिमी भारत से जोडेंगी।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रगति को मालदा से नई गति मिली है। इन परियोजनाओं से युवाओं के लिए यात्रा...

दिसम्बर 30, 2025 5:27 अपराह्न

views 182

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत वर्चुअल माध्‍यम से जल सेवा आकलन का शुभारंभ किया

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत सेवाओं की कुशल उपलब्धता तथा सामुदायिक भागीदारी बढाने के लिए वर्चुअल माध्‍यम से आज जल सेवा आकलन का शुभारंभ किया। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि जल सेवा आकलन, जल जीवन मिशन पोर्टल पर ग्राम पंचायत के नेतृत्‍व में पेयजल सेवा के लिए डिजिटल आकलन सुविधा है। इसका उद्देश्‍य किसी तीसरे पक्ष द्वारा सर्वेक्षण के बजाय सामुदायिक स्‍तर पर गावों द्वारा जल सेवा प्रणाली का स्‍व-आकलन करना है। हर घर जल ग्राम पंचायतों के जरिए यह कार्य अगले वर्ष 2...

नवम्बर 26, 2025 9:07 अपराह्न

views 38

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलने पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलने पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना ने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।   श्री मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के साथ, भारत इन ऐतिहासिक खेलों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ करने के लिए उत्सुक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है।   केंद्रीय गृह मंत्री अमि...

नवम्बर 20, 2025 5:03 अपराह्न

views 79

प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए 3 दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए कल दक्षिण अफ्रीका की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में आज विदेश मंत्रालय में आर्थिक कार्य सचिव सुधाकर दलेला ने कहा कि प्रधानमंत्री की दक्षिण अफ्रीका की यह चौथी आधिकारिक यात्रा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2016, 2018 और 2023 में दक्षिण अफ्रीका गये थे। श्री दलेला ने कहा कि अफ्रीका में होने वाला यह पहला जी-20 शिखर सम्‍मेलन है। सम्‍मेलन में अफ्रीका के विकास के मुद्दों पर मुख्‍य ध्‍यान ...

मार्च 8, 2025 12:41 अपराह्न

views 37

इस महीने की 11 और 12 तारीख को मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 11 और 12 तारीख को मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। वे मॉरिशस के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसैनिक पोत के साथ रक्षा बलों की एक टुकडी भी समारोह में भाग लेगी। श्री मोदी मॉरिशस के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलेंगे तथा मॉरिशस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी उनकी बैठक होगी।   प्रधानमंत्री मोदी मॉरिशस में भारतवंशियों से भी मिलेंगे और सिविल सर्विस कॉलेज तथा क्षेत्रीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। इन...

नवम्बर 10, 2024 8:36 अपराह्न

views 45

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम झारखंड की राजधानी रांची में 3 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम झारखंड की राजधानी रांची में 3 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। रोड शो के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ओटीसी ग्राउंड से शुरू हुआ रोड शो रातू रोड के न्यू मार्केट चौक पर समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हजारों लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। प्रधानमंत्री जब फूलों और कटआउट से सजे खुले वाहन से लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तब बच्चों से लेकर बड़ों ने उत्साहपूर्वक इस पल को अपने मोबाइल फोन पर कैद किया। इस दौरान लोगों के बी...

नवम्बर 10, 2024 6:25 अपराह्न

views 36

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिल्म जगत की हस्ती थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिल्म जगत की हस्ती थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि तमिल अभिनेता को अद्भुत अभिनय कौशल का वरदान प्राप्त था। उन्होंने कहा कि उनकी हर भूमिका और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता के कारण कई पीढियां उन्‍हें याद रखेंगी।

नवम्बर 7, 2024 6:35 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि  पर्व के तीसरे दिन मनाया जाने वाला, छठ संध्या अर्घ्य पर्व सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

नवम्बर 6, 2024 3:59 अपराह्न

views 31

सरकार ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है

सरकार ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिना किसी जमानत के ऋण प्राप्त करने के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना इसलिए शुरू की गई है ताकि वित्तीय बाधाओं के कारण भारत का कोई भी युवा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से न रोके।     श्री वैष्णव ने बताया ...