फ़रवरी 7, 2026 5:06 अपराह्न

views 26

नई दिल्ली में प्लास्टइंडिया 2026 का आयोजन, आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार पर फोकस

दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 नई दिल्ली में चल रही है। यह 6-दिवसीय कार्यक्रम विनिर्माण के नेतृत्व वाले विकास और बड़े पैमाने पर रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए एक आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार बनाने पर केंद्रित है। यह प्रदर्शनी युवाओं, नवोन्‍मेषकों और स्टार्ट-अप्स को सतत प्लास्टिक समाधान तलाशने का मंच प्रदान करती है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में एक्सॉनमोबिल की वाणिज्‍यिक ब्रांड विपणन की निदेशक, शिउहुआन सु ने कहा कि उनकी कंपनी इस कार्यक्रम में रसायन और लुब्रिकेश...