अप्रैल 8, 2026 9:40 अपराह्न

views 63

सरकार ने इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पोषण आधारित सब्सिडी को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ मौसम 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार 534 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में आज सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले से किसानों को रियायती, किफायती और उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यह सब्सिडी खरीफ मौसम 2026 में दी गई सब्सिडी से चार हजार 317 करोड़ रुपये से अधिक है। यह सब्सिडी इस वर्ष पहली अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में प्रहलादपुरा से टो...