अक्टूबर 27, 2024 8:52 अपराह्न

views 43

फिलीपींस में तूफान ट्रामी से मरने वालो की संख्‍या बढकर 90

फिलीपींस में तूफान ट्रामी से मरने वालो की संख्‍या बढकर 90 हो गई है। इस तूफान के कारण देश में आई भीषण बाढ और भूस्‍खलन से 36 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद- एनडीआरआरएमसी ने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। फिलीपींस तटरक्षक बल ने खबर दी है कि आठ हजार से अधिक लोग बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं।      ट्रामी इस वर्ष आने वाला 11वां तूफान है। इस तूफान ने लूजोन द्वीप के बिकोल और कालाबारजोन क्षेत्रों में मुख्‍य रूप से 16 क्षेत्रों के 57 लाख से अधिक लोग...

जुलाई 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 36

फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप

    Philippines, Earthquake,   फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आज सवेरे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर आया। इसका केंद्र देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 722 किलोमीटर की गहराई में था। इसके अलावा फिलीपींस के मिंदानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

जून 30, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 42

भारत ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में फिलीपींस को हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

भारत ने इंडोनेशिया में आयोजित बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में फिलीपींस को 3-2 से हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कल खेले गए निर्णायक मैच में भार्गव राम अरिगेला और वेन्नाला के की मिश्रित युगल जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए फाम वान ट्रूंग और बुई बिच फुओंग के खिलाफ 17-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की।      इसके बाद प्रणय शेट्टीगर ने ट्रान क्वोक खान को 10-21, 21-18, 21-17 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। सीनियर नेशनल्स में तन्वी शर्मा ने ट्रान थी अन्...