सितम्बर 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 71

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में मचाई तबाही

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में भारी बाढ़ और बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचाया है। टाइफून रागासा के कारण ताइवान में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ कहर बरपा रहा है। फिलीपींस में चार लोगों की जान चली गई और दक्षिणी चीन में जनजीवन ठप हो गया।   दक्षिणी चीन में लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में, टाइफून रागासा के निकट आने पर कक...