मार्च 10, 2026 7:54 अपराह्न
50
पीबी-शब्द अगले वर्ष मार्च तक लोगो रहित समाचार सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराता रहेगा
प्रसार भारती का ऑडियो-विजुअल प्रसारण और प्रसार मंच-पीबी-शब्द अगले वर्ष मार्च तक लोगो रहित समाचार सामग्री प्रतिदिन नि:शुल्क उपलब्ध कराता रहेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज बताया कि पीबी-शब्द अपने 1500 से अधिक संवाददाताओं और 60 समर्पित संपादन डेस्क के चौबीसों घंटे कार्यरत नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न प्रारूपों में प्रतिदिन एक हजार खबरें प्रसारित करता है। यह लाइव फीड सुविधा भी प्रदान करता है, जिसमें राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, अलंकरण समारोह और विभिन्न प्रेस ब्रीफिंग सहित लाइव कार्यक्रमों का विशे...