सितम्बर 8, 2024 5:35 अपराह्न

views 38

पेरिस पैरालिंपिक खेलों का समापन आज देर रात हो जाएगा

    पेरिस पैरालिंपिक खेलों का समापन आज देर रात हो जाएगा। समापन समारोह फ्रांस के नेशनल स्टेडियम स्टेड डी फ्रांस में होगा। तीरंदाज हरविंदर सिंह और स्प्रिंटर प्रीति पाल पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। आज पूजा ओझा महिलाओं की कयाक एकल 200 मीटर केएल-1 स्प्रिंट कैनोइंग स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और इसके साथ ही भारत का पैरालंपिक खेलों में अभियान भी समाप्त हो गया। कल देर रात नवदीप सिंह के स्‍वर्ण और सिमरन शर्मा के रजत पदक जीतने के बाद भारत के पदकों की ...

सितम्बर 4, 2024 7:00 अपराह्न

views 22

पेरिस पैरालम्‍पिक्‍स में भारत के सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट एफ-46 में रजत पदक जीत लिया है 

पेरिस पैरालम्‍पिक्‍स में भारत के सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट एफ-46 में रजत पदक जीत लिया है      पेरिस पैरालम्‍पिक्‍स में भारत के सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट एफ-46 में रजत पदक जीत लिया है। उन्‍होंने एशियाई रिकॉर्ड 16 दशमलव तीन-दो मीटर गोला फैंक कर रजत देश के नाम किया। यह भारत का 21वां पदक है। सचिन ने इसी साल जापान में विश्‍व पैरा एथलेटिक्‍स चैम्‍पियनशिप में भी स्‍वर्ण पदक जीता था। राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सचिन सरजेराव को पदक जीतने पर बधाई दी है।     एक सोशल मीडिया पोस्...

सितम्बर 2, 2024 4:41 अपराह्न

views 27

पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया

पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची कूद (टी-47) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। बता दें, साल 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। लगातार दो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने की उनकी असाधारण उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में खुशी की लहर है।   25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की ...