सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न
7
दिल्ली: कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री का नेतृत्व तथा कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।