सितम्बर 28, 2025 2:16 अपराह्न सितम्बर 28, 2025 2:16 अपराह्न

views 61

दुबई के काइट बीच पर विकसित भारत दौड़, 500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

सेवा पखवाड़ा में विभिन्न देशों में भारतीय समुदाय के लोगों की भागीदारी के तहत आज दुबई के काइट बीच पर विकसित भारत दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पांच सौ से अधिक धावक और स्‍वयंसेवक शामिल हुए। इसका आयोजन दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, इंडियन पीपुल्स फोरम और जेआईटीओ, दुबई ने मिलकर किया। दौड़ में प्रवासी भारतीयों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।