दिसम्बर 3, 2025 9:44 पूर्वाह्न दिसम्बर 3, 2025 9:44 पूर्वाह्न
54
भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात प्रभावित श्रीलंका की सहायता कर रहा है; 465 की मौत, 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित
भारत ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका की सहायता कर रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने पुष्टि की है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या 465 हो गई है, जबकि 366 अब भी लापता हैं। चक्रवात से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिसमें कैंडी में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं। लगातार बाढ़ और भूस्खलन के बीच, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर आईएफसी 1875 ने मंदारम नुवारा में 2,000 किलोग्राम राहत सामग्री पहुंचाई और इरुंगुवाट्टा से एक हृदय रोगी समेत 17 लोगों को निकाला। दूसरी उडान में 24 यात्र...