सितम्बर 19, 2025 8:09 पूर्वाह्न सितम्बर 19, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 39

टी-20 एशिया कप: आज भारत का सामना ओमान से, शाम आठ बजे से खेला जाएगा मैच

एशिया कप टी-20 क्रिकेट में ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में आज भारत का सामना ओमान से होगा। अबूधावी में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मैच शाम आठ बजे से खेला जाएगा। भारत दो मैचों में चार अंकों के साथ पहले ही सुपर -4 में पंहुच चुका है, जबकि ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएई और पाकिस्तान को हराया था। कल श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर -4 में प्रवेश किया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वही...

जुलाई 18, 2024 1:35 अपराह्न जुलाई 18, 2024 1:35 अपराह्न

views 9

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्द्र ने 6 सदस्यों की तलाश के लिए अभियान तेज किया

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्‍द्र ने तलाशी अभियान के प्रयास तेज कर दिये हैं। जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंका के नागरिक थे। अब तक दस सदस्‍यों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें नौ जीवित हैं और एक की मृत्‍यु हो गई है। जीवित नौ व्‍यक्तियों में आठ भा‍रतीय और एक श्रीलंका का नागरिक है। छह अन्‍य सदस्‍यों के लिए तलाश अभियान जारी है। भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। तलवार श्रेणी के युद्धपोत आई एन एस तेग को 15 जुलाई को तलाश और बचाव अभियान में सहयोग के लिए लगाया गया ...

जुलाई 18, 2024 8:43 पूर्वाह्न जुलाई 18, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 17

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से नौ लोगों को बचाया

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से कल आठ भारतीयों सहित चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया है। कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर एम.वी. प्रेस्टीज फाल्कन में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोगों सहित चालक दल के 16 सदस्य शामिल थे। शेष लोगों की तलाश जारी है। टैंकर के पलटने के बाद खोज और बचाव प्रयासों के लिए भारतीय नौसैनिक युद्धपोत और एक पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान भेजा गया है। टैंकर रास मद्रकाह से लगभग 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया था। भारतीय दूतावास ने बत...

जुलाई 17, 2024 2:02 अपराह्न जुलाई 17, 2024 2:02 अपराह्न

views 23

ओमान:  तट पर एक तेल का जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता

  ओमान के तट पर एक तेल वाहक जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, 'प्रेस्टीज फाल्कन' नाम का यह जहाज ओमान के औद्योगिक बंदरगाह दुकम के पास डूब गया। यह जहाज यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। ओमानी अधिकारियों ने समुद्री अधिकारियों के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना कोई भी व्‍यक्ति जीवित नहीं बचा है। 

जुलाई 17, 2024 11:36 पूर्वाह्न जुलाई 17, 2024 11:36 पूर्वाह्न

views 12

ओमान के मस्कट की अली बिन अबी तालिब मस्जिद पर हुए हमले में एक पुलिसकर्मी सहित 9 लोगों की मौत

  ओमान के मस्‍कट में अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुए हमले में एक पुलिसकर्मी सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्‍य घायल हो गए। ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि कल रात हुई गोलीबारी में एक भारतीय घायल हुआ है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में तीन अज्ञात हमलावरों को मौके पर ही मार गिराया। यह हमला मोहर्रम की पूर्व संध्‍या पर हुआ। गोलीबारी के बाद मस्‍कट में अमरीकी दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी की है। ओमान में शिया मस्जिद पर यह पहला हमला है। इस्‍लामिक स्‍टेट ने इसकी जिम्‍मे...

जून 14, 2024 8:52 पूर्वाह्न जून 14, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 9

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हराया

आई.सी.सी. टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्‍लैंड ने सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।