फ़रवरी 13, 2026 4:45 अपराह्न
23
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्यायों में सरोजिनी नायडू का योगदान अद्वितीय है। श्री बिरला ने कहा कि उन्होंने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को आवाज दी, बल्कि नारी शक्ति को राष्ट्रीय चेतना के केंद्र में स्थापित करके जन आंदोलन में नई ऊर्जा का संचार किया। श्री बिरला ने कहा कि सरोजिनी नायडू का जीवन भारतीय नारीत्व के आत्मविश्वास और नेतृत्व का एक उज्ज्वल प्रतीक है...