जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न
15
केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल
केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घ...