जनवरी 21, 2026 6:12 अपराह्न

views 93

जापान: फुकुशिमा हादसे के बाद दुनिया का सबसे बड़ा काशिवाज़ाकी-कारीवा परमाणु संयंत्र फिर से चालू हुआ

जापान में फुकुशिमा बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना के लगभग 15 साल बाद आज दुनिया के सबसे बड़े काशिवाज़ाकी-कारीवा परमाणु संयंत्र का रिएक्टर फिर से चालू कर दिया गया। इससे अगले महीने व्यावसायिक रूप से बिजली उत्‍पादन होने की उम्‍मीद है। 2011 से पहले जापान में लगभग 30 प्रतिशत बिजली उत्‍पादन परमाणु ऊर्जा से होता था और अब 2030 तक इसे 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है।

जनवरी 1, 2026 9:33 अपराह्न

views 347

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने आज परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों पर हमला निषेध समझौते के अंतर्गत इनकी सूची का आदान-प्रदान किया। यह सूची नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से साझा की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार, दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों की जानकारी देते हैं। इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और यह 27 जनवरी 1991 से लागू हुआ था। दोनों देशों के बीच इस प्रकार की सूचियों का यह लगातार...

नवम्बर 16, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 73

जापान: प्रधानमंत्री सनाए तकाइची देश के तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों की समीक्षा करने पर कर रही हैं विचार

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची देश के तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों की समीक्षा करने पर विचार कर रही हैं। जापान के अखबार असाही शिंबुन में प्रकाशित एक संपादकीय में बताया गया है कि परमाणु बमबारी झेलने वाले देश के रूप में, जापान ने तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों को एक राष्ट्रीय नीति के रूप में स्थापित किया है। इसे लंबे समय से जापानी लोगों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का नवीनीकरण करते हुए सुश्री तकाइची तीसरे सिद्धांत को संशोधित करने पर विचार कर रही हैं। यह सिद्धांत परमाणु ...