नवम्बर 17, 2025 2:15 अपराह्न नवम्बर 17, 2025 2:15 अपराह्न
69
गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं। उत्तर क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ और अन्य केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स...