अक्टूबर 9, 2024 6:37 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 6:37 अपराह्न

views 4

वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और डेमिस हसाबिस को रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा

  वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और डेमिस हसाबिस को रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी और डिजाइन करने में सफलता के लिए उन्‍हें इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इस पुरस्कार की घोषणा की। रसायन विज्ञान की नोबेल समिति ने कहा कि डेविड बेकर ने पूरी तरह से नए प्रकार के प्रोटीन का निर्माण किया और जॉन जम्पर और डेमिस हसाबिस ने प्रोटीन की जटिल संरचनाओं की भविष्यवाणी करने 50 वर्ष पुरानी समस्या हल करने के लिए आर्ट...

अक्टूबर 7, 2024 4:52 अपराह्न अक्टूबर 7, 2024 4:52 अपराह्न

views 5

फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को

माइक्रो-आरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। माइक्रोआरएनए एक मौलिक सिद्धांत है जो तय करता है कि जीन गतिविधि को कैसे नियंत्रित किया जाए।     विजेताओं को 11 लाख डॉलर की राशि मिलेगी। भौतिकी में 2024 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कल की जाएगी और रसायन विज्ञान पुरस्कार की घोषणा बुधवार को होगी।