अगस्त 6, 2026 5:25 अपराह्न

views 51

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने एमएसएमई को मजबूत करने पर जोर दिया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई को मजबूत करने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा बेहतर बाजार एकीकरण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। आज नई दिल्ली में एशियाई विकास बैंक- एडीबी की देश भागीदारी रणनीति 2028-2032 पर आर्थिक मामलों के विभाग और एडीबी की संयुक्त परामर्श कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। डॉ लाहिडी ने सतत, समावेशी और लचीले विकास को गति देने के लिए एक ...

जुलाई 10, 2026 7:31 अपराह्न

views 88

नीति आयोग और टाटा मोटर्स फाउंडेशन ने ग्रामीण विकास के लिए समझौता किया

नीति आयोग ने टाटा मोटर्स फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में एकीकृत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। नीति आयोग ने बताया है कि यह सहयोग ग्राम संस्थाओं को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं तक पहुंच में सुधार करने, शिक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर केंद्रित होगा। इसके अतिरक्त इसमें कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना शामिल है। यह पहल महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चयनित आकांक्षी ब्लॉकों में एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के दूसर...

जुलाई 2, 2026 9:15 अपराह्न

views 201

आयुर्वेद का वैश्वीकरण रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देगा: नीति आयोग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि आयुर्वेद का वैश्विककरण न केवल भारत के पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए, बल्कि रोजगार सृजन, निर्यात को बढ़ावा देने और स्‍वदेशी मूल्यों और आकर्षण को सशक्‍त करने के लिए भी आवश्यक है। आज नई दिल्ली में आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए रणनीतिक रोडमैप पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए श्री लाहिड़ी ने इस बात पर बल दिया कि आयुर्वेद की वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक प्रमाणीकरण और साक्ष्य-आधारित अनुसंधान जरूरी है। उनका कहना था कि ...

अप्रैल 20, 2026 8:37 अपराह्न

views 242

वैश्विक बदलावों के बीच भारत को निर्यात आधार मजबूत करने की जरूरत: नीति आयोग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा है कि वैश्विक व्यापार में हो रहे बदलावों के मद्देनजर, भारत के लिए अपने निर्यात आधार में विविधता लाना और प्रमुख क्षेत्रों में घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना विकास को बनाए रखने और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने नई दिल्ली में ट्रेड वॉच त्रैमासिक रिपोर्ट के सातवें संस्करण को जारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों में, प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए बदलती वैश्विक मांग के अनुरूप ढलना, मूल्यवर्धन बढ़ाना और संरचनात्म...

अप्रैल 8, 2026 8:09 अपराह्न

views 111

भारत की कृषि को चाहिए नवाचार और उच्च उत्पादकता: नीति आयोग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा है कि भारत के कृषि क्षेत्र में भविष्य के विकास को गति देने की अपार क्षमता है। उन्होंने इसे एक उभरता हुआ क्षेत्र बताया, जिसे देश के विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उच्च उत्पादकता और नवाचार की आवश्यकता है। श्री बेरी ने आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में बागवानी विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करने वाली रिपोर्ट जारी करते हुए यह बात कही। श्री बेरी ने अनाज, बागवानी और पशुपालन के बीच अंतर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रम उत्पादकता और वास्तविक आय में...

जनवरी 28, 2026 8:53 अपराह्न

views 282

नीति आयोग ने संपूर्णता अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

नीति आयोग ने आज संपूर्णता अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस तीन महीने के अभियान का उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में महत्वपूर्ण विकास सुनिश्चित करना है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में इस अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। यह अभियान 2024 के अभियान की सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए 112 आकांक्षी जिलों में पांच प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में छह संकेतकों की व्यापकता सुनिश्चित करने पर केंद्र...

अक्टूबर 10, 2025 2:08 अपराह्न

views 93

भारत के कर परिवर्तन की ओर गैर-अपराधीकरण और विश्वास-आधारित शासन पर नीति कार्य पत्र की दूसरी श्रृंखला जारी

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आज नई दिल्ली में 'भारत के कर परिवर्तन की ओर गैर-अपराधीकरण और विश्वास-आधारित शासन' पर नीति कार्य पत्र की दूसरी श्रृंखला जारी की।   इस रिपोर्ट में आयकर मामलों के अभियोजन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश शामिल है। इसका उद्देश्य कर अधिकारियों की सहायता करना है जिससे अभियोजन में निष्‍पक्षता और पारदर्शिता लाई जा सके।   इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने देश में एक विश्वस्तरीय कर प्रणाली के निर्माण पर ...

नवम्बर 5, 2024 7:55 अपराह्न

views 71

नीति आयोग जल प्रबंधन, संरक्षण और निरंतरता के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए कल से 15 दिन का जल उत्‍सव शुरू करेगा

नीति आयोग जल प्रबंधन, संरक्षण और निरंतरता के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए कल से 15 दिन का जल उत्‍सव शुरू करेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इस विचार से प्रेरित है कि नदी उत्‍सव की तर्ज पर जल उत्‍सव भी मनाया जाना चाहिए। श्री मोदी ने पिछले साल दिसंबर में तीसरे सचिव सम्‍मेलन में यह बात कही थी।     नीति आयोग ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि जल उत्‍सव 6 से 24 नवम्‍बर के दौरान 20 आकांक्षी जिलों और विकास खंडों में मनाया जाएगा। यह आयोजन राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन, पेयजल और स्‍वच...

सितम्बर 12, 2024 6:52 अपराह्न

views 94

“भविष्य की महामारी तैयारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया: कार्रवाई के लिए एक रूपरेखा” शीर्षक से एक विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट जारी  

   नीति आयोग ने "भविष्य की महामारी तैयारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया: कार्रवाई के लिए एक रूपरेखा" शीर्षक से एक विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट का मुख्‍य फोकस देश को भविष्य में किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल या महामारी के लिए तैयारी करने और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित करने के लिए एक खाका प्रदान करना है। नीति आयोग ने कोविड-19 के अनुभव से सीखते हुए भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया था। विशेषज्ञ समूह ने कहा है कि प्र...

सितम्बर 2, 2024 8:05 अपराह्न

views 73

छत्तीसगढ : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय में आज संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उत्पादों और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद संतोष पांडेय ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के दूरस्थ इलाकों के मरीजों के लिए ‘‘डॉक्टर आपके द्वार‘‘ योजना के तहत एम्बुलेंस सुविधा का शुभारंभ भी किया गया। सांसद ने हरी झंडी दिख...