सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 16

पेरिस पैरालिंपिकः नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण-पदक जीता

पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्‍होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्‍वर्ण जीता।     इससे पहले योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     आज रात पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-4 श्र...