जून 22, 2024 12:39 अपराह्न
18
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली में करेंगी 53वीं जीएसटी परिषद बैठक की अध्यक्षता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर नई दिल्ली में 53वीं जीएसटी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगी। नई सरकार के गठन के बाद यह जीएसटी परिषद की पहली बैठक है। जीएसटी परिषद की आखिरी बैठक पिछले वर्ष सात अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान परिषद ने कई निर्णय लिए थे। जीएसटी परिषद ने प्रस्तावित जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की शर्तों में पात्रता और आयु के संबंध में संशोधन की सिफारिश की थी। परिषद ने मोटे अनाज के आटे से तैयार खाद्य सामग्री पर भी शून्य दर की सिफारिश की थी। परिषद ...