जून 26, 2024 10:22 पूर्वाह्न

views 20

नागालैंड में आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान, पहली बार नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें की गई हैं आरक्षित

नागालैंड में आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7.30 बजे से जारी मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। नागालैंड में पहली बार नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे पहले 2004 में हुए चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं था।   तीन नगरपालिकाओं और इक्‍कीस शहरी परिषदों के 214 वार्डों के 420 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 523 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 64 उम्मीदवार पहले निर्विरोध चुने जा चुके हैं।