फ़रवरी 13, 2026 8:14 अपराह्न

views 277

हिमाचल प्रदेश चुनावों की नई तारीखें घोषित

सर्वोच्च न्यायालय ने आज हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की समय सीमा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई कर दी है। यह कदम हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश में संशोधन करते हुए उठाया गया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि बारिश से प्रभावित पहाड़ी राज्य में सरकार और राज्य चुनाव अधिकारियों के सामने लॉजिस्टिक्‍स संबंधी कठिनाइयां आ रही थीं। इन कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पीठ ने पुनर्निर्माण, परिसीमन और आरक्षण कार्यों को पूरा करने की 28 फरवर...