सितम्बर 11, 2025 10:29 अपराह्न
16
नेपाल संकट: राष्ट्रपति पौडेल ने संवैधानिक समाधान पर दिया जोर, काठमांडू घाटी में कर्फ्यू कल तक
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा है कि संवैधानिक सीमाओं के भीतर देश की वर्तमान चुनौतियों का समाधान करने के लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कई नागरिक संगठनों ने युवाओं से राष्ट्रपति के साथ मिलकर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने, संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और देश में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने के लिए काम करने का आग्रह किया है। सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने भी कहा है कि देश को संविधान और लोकतांत्रिक उपायों के अनुसार एक राजनीतिक रास्ता अपनाना चाहिए। इस बीच, काठमांडू घाटी में कल स...