मार्च 4, 2025 1:00 अपराह्न

views 34

भूकंप जोखिम न्यूनीकरण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज नई दिल्ली में भूकंप जोखिम न्यूनीकरण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें भूकंप के दौरान तैयारियों में सुधार और क्षति नियंत्रण को कम करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में भूकंप के बाद संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए लचीले बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।