दिसम्बर 12, 2025 6:15 पूर्वाह्न

views 165

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के सभी सांसदों के लिए विशेष रात्रि भोज का किया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल रात अपने आवास पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एन.डी.ए. के सांसदों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि एन.डी.ए. गठबंधन नए देश के विकास, सुशासन और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति एकजुट है। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए गठबंधन देश के विकास के लिए मिलकर काम करना जारी रखेगा।    

दिसम्बर 9, 2025 8:12 अपराह्न

views 148

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सहित अन्य सांसद उपस्थित हुए

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए संसदीय दल की बैठक आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, जनता दल यूनाइटेड सांसद संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद प्रफुल्ल पटेल और अन्य एनडीए सांसद उपस्थित थे। इस दौरान सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने और विकसित भारत को स...

नवम्बर 17, 2025 7:31 पूर्वाह्न

views 1.8K

बिहार: नई सरकार के गठन पर एनडीए गठबंधन के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज

बिहार में नई सरकार के गठन पर एनडीए गठबंधन के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पटना और नई दिल्‍ली में एनडीए गठबंधन के सदस्‍यों के बीच विचार-विमर्श और बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट के गठन और मंत्रिपरिषद् में विभिन्‍न पार्टियों के प्रतिनिधित्‍व सहित कई मुद्दों पर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि चिराग पासवान के नेतृत्‍व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें जीती हैं, वहीं हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने पांच...

अक्टूबर 9, 2025 2:58 अपराह्न

views 663

बिहार: एन डी ए और महागठबंधन में विधानसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस

बिहार के दोनों प्रमुख गठबंधनों - एन डी ए और महागठबंधन में घटक दलों की शर्तों और मांगों के कारण में विधानसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। एनडीए में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से अधिक सीटों की मांग की गई है और जनता दल यूनाइटेड की जीती हुई कई सीटों पर उसने दावेदारी की है।   एन डी ए में सीट बंटवारे को लेकर राज्‍य के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है और सीटों को लेकर बातचीत जारी है। उन्‍होंने कहा कि एक-दो दिन में कुछ न कुछ हल निकल आए...

मार्च 6, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 91

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकारें राज्य के लोगों की सेवा करती रहेंगी और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।   Congratulations to the winning candidates. The NDA Governments at the Centre and in Andhra Pradesh will keep serving the people of the state and take the state’s development journey to new heights. https:...

अक्टूबर 17, 2024 9:21 अपराह्न

views 76

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंडीगढ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एन डी ए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्‍यक्षता की

           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंडीगढ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एन डी ए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्‍यक्षता की। इसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।     सम्‍मेलन में राष्‍ट्रीय विकास के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। इसमें संविधान का अमृत महोत्सव के आयोजनों पर भी चर्चा शामिल थी।     बैठक में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाददाताओं को बताया क...

जुलाई 3, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 121

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे बिहार से एनडीए की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार 

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से राज्यसभा के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल पटना में पत्रकारों को यह जानकारी दी। राज्‍यसभा के दो सदस्‍य भाजपा के विवेक ठाकुर और राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। श्री कुशवाहा त्रिकोणीय मुकाबले में बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव ...

जुलाई 2, 2024 1:54 अपराह्न

views 91

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों का पालन करने, संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप चलने और अच्‍छा व्‍यवहार करने का आग्रह किया है। नई सरकार के गठन के बाद नई दिल्‍ली में एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बात कही। बैठक के बाद मीडिया को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सांसदों से अच्छा आचरण करने को कहा। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक सांसद, चाहे वह किसी...

जून 25, 2024 9:59 अपराह्न

views 88

18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा

      18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा। भाजपा के वरिष्ठ सांसद ओम बिड़ला इस बार भी इस पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं। वह पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गुट ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश को चुना है। दोनों उम्मीदवारों ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।     सरकार और विपक्षी दल लंबे समय की बातचीत के बावजूद इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और न...