जनवरी 28, 2026 8:16 अपराह्न
86
एनसीसी पीएम रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के युवा आज साहस और प्रतिबद्धता को देश-प्रथम की सोच के साथ परिभाषित करते हैं। नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आज वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीसी एक ऐसा आंदोलन है जो भारत के युवाओं को आत्मविश्वासी, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित संवेदनशील नागरिक बनाता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत के युवाओं को बहुत भरोसे से देखती है और यह उनके कौशल और संस्कृति के कारण है। देश भर के कैडेटों और अधिकारियों को बधा...