नवम्बर 21, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 52

एनबीए ने जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एनबीए ने लाल चंदन के जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों को सशक्त बनाना, सुरक्षा उपायों को बढ़ाना और लाल चंदन के जंगलों के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है, जो इस प्रतिष्ठित प्रजाति के लिए एक जीवंत भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   मंत्रालय ने बताया कि अब तक एन...