नवम्बर 6, 2024 7:38 अपराह्न नवम्बर 6, 2024 7:38 अपराह्न

views 3

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तीन गुणा ताकत से प्रदेश का विकास करेगी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवासीय भूमि से वंचित दो लाख योग्य प्रार्थियों को 100-100 वर्ग गज के भूखंड देगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।     मुख्यमंत्री आज लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरी, मथाना, दबखेडा, वड़ैचपुर और छलौंदी में आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में तेज गति से विकास किया जाएगा। अधिकारियों को प्रदेश में सभ...

अक्टूबर 8, 2024 7:50 अपराह्न अक्टूबर 8, 2024 7:50 अपराह्न

views 2

भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक वोटों से  जीत दर्ज की

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। पार्टी  राज्‍य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 90 सदस्‍यीय राज्‍य विधानसभा की 89 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 36 सीटें मिली हैं और एक सीट पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोकदल दो सीटों पर विजयी रहा और 3 सीट निर्दलीय उम्‍मीदवारों के खाते में गई हैं।     भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक ...

जून 11, 2024 2:09 अपराह्न जून 11, 2024 2:09 अपराह्न

views 17

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की

  दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सक्सेना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सैनी ने बताया कि चल रही गर्मी के कारण हरियाणा की अपनी बाधाओं के बावजूद ऐसा हो रहा है।