अगस्त 11, 2024 12:07 अपराह्न

views 42

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।   उपराष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि श्री सिंह ने विदेश मंत्री के तौर पर तथा अन्‍य पदों पर राष्‍ट्र की सेवा की। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री नटवर सिंह एक अच्छे लेखक थे और उन्‍हें उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा।   श्री मोदी ने कहा कि श्री सिंह ने विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में समृद्ध योगदान दिया। श्री सिंह को उनके विवेक और लेखन के लिए जाना जाता है।  

अगस्त 11, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 41

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का हरियाणा के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन

    पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कल हरियाणा के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्री नटवर सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्‍ली में किया जाएगा। श्री सिंह का जन्‍म राजस्थान के भरतपुर जिले में 1931 में हुआ था। उन्‍हें, वर्ष 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। श्री सिंह ने कई पुस्तकें लिखी हैं।