सितम्बर 3, 2025 11:21 पूर्वाह्न
7
झारखंड में आज प्रकृति पर्व करमा मनाया जा रहा है
राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज प्रकृति पर्व करमा मनाया जा रहा है। पूजा-अर्चना को लेकर विभिन्न मौजों के अखरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इधर, करम पर्व की पूर्व संघ्या पर कल रांची के मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप मांदर की थाप और नगाडों की धून से गूंज उठा। युवाओं की टोलियों ने नृत्य-गीत के जरिये जनजातीय संस्कृति का अद्भुत नजारा पेश किया।